सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत 'बीवी हो तो ऐसी' में साइड रोल निभाकर की थी, लेकिन पहली बार उन्होंने मुख्य भूमिका सूरज बड़जात्या की 'मैंने प्यार किया' में निभाई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और सलमान रातों-रात स्टार बन गए। अब, हाल ही में सूरज ने खुलासा किया कि 'प्रेम' की भूमिका के लिए सलमान को फाइनल करने से पहले अभिनेता खुद फिल्म के लिए अपने दोस्तों के नाम सुझाते रहे, जो अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे।