फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक पहल: नेटवर्क के चलते बच्चों को हो रही ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत, सोनू सूद लगवाएंगे मोबाइल टॉवर

Tue, 29 Jun 2021 01:46 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने के लिए आगे आए अभिनेता सोनू सूद अभी तक नेक कार्यों में लगे हुए हैं। लोगों को कोई तकलीफ होती है तो उनकी जुबां पर नाम होता है सोनू सूद। ट्विटर पर हो या उनके घर के बाद अभिनेता एक-एक की परेशानी को ध्यान से सुनते हैं और उनका निवारण करते हैं। अब सोनू सूद ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर जिम्मा उठा लिया है। दरअसल, कोरोना काल के दौरान बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है और ऐसे में की क्षेत्रों में नेटवर्क की भारी दिक्कत हो रही है। अब अभिनेता ने मोबाइल नेटवर्क लगाने का फैसला किया है।

सोनू सूद ने लिया बड़ा फैसला
उत्तरी केरल के वायनाड में मोबाइल नेटवर्क की परेशानी हो रही है। जिसके चलते वहां के बहुत से बच्चों को ऑनलाइन क्लास लेने पर परेशानी हो रही है। बच्चों की इन परेशानी को देखते हुए सोनू सूद ने वायनाड में मोबाइल नेटवर्क लगाने का फैसला किया है। उनका कहना है कि किसी भी परेशानी के चलते किसी की भी पढ़ाई अधूरी नहीं रहेगी। इस बात की जानकारी सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसी की भी पढ़ाई अधूरी नहीं रहेगी। वायनाड में सभी को बता दीजिए कि हम वहां पर मोबाइल टावर लगाने के लिए एक टीम भेज रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि हम अपनी सीटबेल्ट कस कर बांध लें। एक और मोबाइल टावर लगाने का वक्त आ गया है।'



 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद का ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग उनके इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। लोग उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें, अब सोनू सूद के घर 'जनता दरबार' लगने लगा है। आलम यह है कि हर रोज लोग उनके घर के बाहर अपनी परेशानियां लेकर खड़े रहते हैं। सोनू सूद लोगों की इन परेशानियों को एक-एक करके सुनते हैं और दूर करने का आश्वासन भी देते हैं।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले सोनू सूद ने एक एप लॉन्च किया था, जिसका नाम 'कवरेज' है। यह एप, जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए कारगर साबित होगी। ग्रामीण इलाकों में आज भी लोगों के मन में वैक्सीनेशन को लेकर शंका है। वहीं कुछ लोग जो जागरूक हैं और कोरोना का टीका लगवाना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक करने में काफी दिक्कतों का सामना रहा है। इसी को देखते हुए सोनू ने गांवों में वैक्सीनेशन ड्राइव को बढ़ावा देने के लिए इस एप को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की जानकारी सोनू ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। सोनू ने एक वीडियो साझा की है और एप से संबंधित आवश्यक सूचनाओं के बारे में बताया है। सोनू सूद का कहना है कि इस एप के जरिये भारत में तेजी से टीकाकरण हो सकेगा। यह एक बड़ी मदद होगी पूरे भारत को टीका लगवाने में। इस पर भी लोगों ने उनका आभार जताया था और कहा था कि सोनू सूद हैं तो सब मुमकिन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें