बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद इन दिनों मसीहा नाम से हिट हो चुके हैं। आजकल लोग उन्हें 'रियल लाइफ हीरो', 'धरती का भगवान' इन नामों से भी पुकारने लगे हैं। सोनू सूद ने उस वक्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जब लोग कोरोना काल में अपने घर पहुंचने के लिए भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। अभिनेता ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की और आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है। चाहे देश में हो या विदेश में सोनू सूद के नाम का परचम लहरा रहा है। सोनू ने अब तक ना जाने कितने लोगों को घर पहुंचाया, कितने लोगों का इलाज करवाया और सुविधाएं पहुंचाई।
अब अभिनेता ने ने खुद का सुपरमार्केट भी खोल लिया है। एक्टर ने अपने सारे सामानों के रेट्स को भी याद कर लिया हैं। जिसकी झलक एक्टर ने अपने अपने वीडियो में दिखाई है। इसके पहले एक्टर ढाबा खोल चुके हैं। शरबत की दुकान भी खोल चुके हैं। अब उन्होंने अंडे और ब्रेड का काम भी शुरू कर दिया है।