बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का जलवा 90 के दशक से लेकर अब तक बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि ‘ओल्ड इज गोल्ड’। उनकी तस्वीरों पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां लाइक और कमेंट कर रही हैं। दरअसल, अनिल कपूर की फिल्म 'वो सात दिन' को 38 साल हो गए हैं। इसी के साथ अनिल कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 38 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1983 में आई इस फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट पद्मिनी कोल्हापुरी थीं। फिल्म को अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर और भाई बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।
बतौर लीड एक्टर 'वो सात दिन' अभिनेता की पहली फिल्म थी। हालांकि, वह फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर फिल्म के लिए पहले मिथुन चक्रवर्ती को साइन करने वाले थे। साल 1982 में डिस्को डांसर बेहद हिट रही थी, जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी फीस बढ़ा ली थी। इसके बाद जब ये खबर फैली कि बोनी कपूर अपने भाई को लॉन्च किया।