फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद: ऑक्सीजन देकर लोगों की जान बचाना किसी फिल्म के 100 करोड़ कमाने से ज्यादा खुशी देता है

Wed, 28 Apr 2021 02:06 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं और वो हर दिन नई पहल कर रहे हैं। ट्विटर पर सोनू सूद काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों की परेशानियों को सुनते ही उन्हें मदद पहुंचाने के लिए जुट जाते हैं। एक बार फिर सोनू सूद ने ऐसी बात कह दी है लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उनका ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आधी रात में भी मेरे पास मदद के लिए कई कॉल आते हैं और उन जरूरतमंदों को बिस्तर पर उनकी जान बचाने के लिए जब मैं उन्हें ऑक्सीजन की मदद करवाता हूं तो ये मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सुख होता है। कोई भी 100 करोड़ की फिल्म मुझे ये एहसास नहीं करवा सकती और जब लोग बिस्तर के इंतजार में अस्पतालों के सामने होते हैं तो हम सो नहीं सकते।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद का ट्विटर पोस्ट - फोटो : Twitter
हाल ही में सोनू सूद ने कोविड फ्री हेल्प लॉन्च की है, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपनी कोरोना जांच करा सकते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'आप आराम करो, मुझे टेस्ट करने दो। HealWell24 और Krsnaa Diagnostics Pvt. Ltd. के साथ।' सोनू सूद ने ट्वीट के साथ टेम्पलेट भी शेयर किया है। इस पर पूरी जानकारी दी है और लिखा है कि मदद आपके घर तक आएगी। आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, इसके लिए ट्रोल फ्री नंबर दिया गया है। इसके अलावा आप कोविड टेस्ट भी करा सकते हैं।
 

4 of 5
सोनू सूद का ट्विटर पोस्ट - फोटो : Twitter
सिर्फ यही नहीं सोनू सूद ने टेलिग्राम ऐप पर एक ग्रुप भी बनाया हुआ है, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। सोनू सूद ने लिखा था कि, 'अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पे इंडिया फाइट्स विद कोविड पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में किए गए टीकाकरण अभियान का चेहरा बनने पर सोनू ने बताया था कि, मैं अपने राज्य के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए पंजाब सरकार के इस विशाल अभियान में कोई भी भूमिका निभाते हुए धन्य महसूस कर रहा हूं। मैं मानता हूं कि, मैं वो इंसान हूं जो भगवान की बड़ी योजनाओं में अपना छोटा सा हिस्सा निभा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें