फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: 20 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप पर आया सोनू सूद का बयान, कहा- 'कर भला तो हो भला'

Mon, 20 Sep 2021 11:15 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते कई दिनों से सोनू सूद आयकर विभाग के सर्वे को लेकर चर्चा में हैं। उनपर आईटी के अधिकारियों ने 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान 20 करोड़ रुपये की कर चोरी से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।

 

पहली बार सोनू सूद ने जारी किया बयान
सोनू सूद ने 20 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- मैं अपनी क्षमता के मुताबिक मैं भारत के लोगों की भलाई के लिए काम करने का संकल्प ले चुका हूं। मैं इंतजार कर रहा हूं कि मेरे फाउंडेशन में जमा पैसों की आखिरी किश्त तक किसी भी तरह जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकूं।'


 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू आगे लिखते हैं, मैंने कई मौकों पर बड़े-बड़ें ब्रान्ड को मेरी फीस के बदले लोगों की भलाई का काम करने के लिए कहा है। मेरा सफर जारी रहेगा। उन्होंने आखिर में लिखा है कि कर भला, हो भला और अंत भले का भला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बार कहानी बताने की जरूरत नहीं है। समय खुद ब खुद इसे बताएगा।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद ने लिखा- मेरे घर पर आए कुछ मेहमानों (इनकम टैक्स के अधिकारी) के कारण पिछले चार दिनों से लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब मैं लौट आया हूं। कर भला हो भला, अंत भले का भला।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram/colorstv
आयकर विभाग ने किया सबूत होने का दावा
आयकर विभाग का कहना है कि उनके पास अभिनेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए थे। सीबीडीटी के मुताबिक अभिनेता के मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम समेत कुल 28 परिसरों पर छापेमारी की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
साल 2020 में शुरू हुई इस खतरनाक महामारी से लगे लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाते हुए नेक कार्यों की शुरुआत की थी। बस उस वक्त से लेकर आज भी मदद का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं और अभिनेता उन्हें फौरन मदद पहुंचाते हैं। फिर चाहे वो कोविड से जुड़ी हो या कोई अन्य समस्या हो। सोनू सूद एक बार हां कर देते हैं तो सहायता लोगों तक पहुंच ही जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें