फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: फैंस ने अनोखे अंदाज में जताया सोनू सूद का शुक्रिया, 2500 किलो चावल से बनाया एक्टर का पोट्रेट

Wed, 12 Apr 2023 01:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सोनू सूद अपनी नेक दिली के लिए जाने जाते हैं। जरूरतमंदों की मदद को वह हमेशा तैयार रहते हैं। कोविड महामारी के मुश्किल दौर में जब हाय-हाय मची थी, तब भी सोनू सूद तमान लोगों के लिए संकटमोचन बने। फैंस भी अलग-अलग अंदाज में अपने इस चहेते एक्टर के प्रति प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा मध्य प्रदेश के देवास में नजर आया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : social media
दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले सोनू सूद को देवास में फैंस ने अनोखे अंदाज में धन्यवाद दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सामाजिक संस्था के सहयोग से लोगों ने तुकोजीराव पवार स्टेडियम में करीब 2500 किलो चावल से कोरोना वॉरियर सोनू सूद का पोट्रेट बनाया गया। एक्टर का यह पोट्रेट एक एकड़ जमीन पर बनाया गया है। 
Akshay Oberoi: 'शाहरुख की 'पठान' से ज्यादा दमदार होगी फाइटर...', अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का बड़ा दावा
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद को फैन ने गिफ्ट की खून से बनाकर पेंटिंग - फोटो : social media
विरल भयानी के इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर की गई है। इसमें लोगों को एक्टर का पोट्रेट बनाते देखा जा सकता है। इतने विशाल पोट्रेट को देखने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। सोनू सूद के पोट्रेट वाला यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स इस पोस्ट पर अपनी खुशी का इंजहार कर रहे हैं। एक तरफ सोनू सूद के प्रति इस सम्मान को देखकर फैंस खुश हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें यह भी चिंता सता रही है कि इतने चावल का क्या होगा? कुछ यूजर्स का सुझाव है कि यह चावल अगर गरीबों में बांटा जाए तो सोनू सूद को ज्यादा खुशी होगी।
Allu Arjun: शाहरुख की फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन? इस दिन रिलीज होगा 'जवान' का टीजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग बीते दिनों शुरू हो गई है।
Ishita Dutta: इशिता ने बेहद खास अंदाज में दी थी पति वत्सल को गुडन्यूज, प्रेग्नेंसी वीडियो साझा कर हुईं इमोशनल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें