रील लाइफ में अक्सर विलेन बनकर दिल जीतने वाले सोनू सूद रियल लाइफ में लाखों लोगों के लिए मसीहा साबित हुए हैं। पिछले कुछ वक्त में सोनू सूद को सोशल मीडिया पर सुपरहीरो से लेकर भगवान तक कहा जाने लगा है। किसी ने अपनी दुकान का नाम अभिनेता के नाम पर रख लिया तो किसी ने सोनू सूद की मूर्ति बनाकर मंदिर बनाना चाहा। इन सब बातों के बीच एक बात तो बिलकुल साफ है कि सोनू सूद ने कोरोना काल में हर किसी का दिल जीता है। नेता से अभिनेता और बच्चे से बुजर्ग तक, हर किसी ने सोनू सूद को सुपरहीरो बताया है। लहीम शहीम सोनू सूद 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको दिखाते हैं सोनू सूद की कुछ अनदेखी तस्वीरें।