फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: सोनम ने पति आनंद को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- वायु और मैं बहुत भाग्यशाली हैं

Tue, 30 Jul 2024 12:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर और आनंद अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। कपल की तस्वीरें और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फैंस भी कपल की पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। सोनम और आनंद ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। अब पति आनंद के जन्मदिन के खास मौके पर सोनम ने उनके लिए एक खास पोस्ट किया है, जिसमें उनके बेटे वायु भी थे। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर और आनंद अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ खास पलों को दिखाते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली स्लाइड में दोनों की एक प्यारी सी सेल्फी थी, जिसमें सोनम आनंद के कंधे पर सिर रखे नजर आईं। अगली दो तस्वीरों में, वे कैमरे की तरफ पीठ करके झील के पास हाथों में हाथ डाले चल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर और आनंद अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
अपने पोस्ट के कैप्शन में सोनम ने लिखा, "मेरे बेहतरीन पति आनंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं!" आप मेरे लिए मेरे सपोर्ट, मेरे कॉन्फिडेंस और मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। आपके साथ हर दिन प्यार, हंसी से भरा रहता है। आपका अटूट समर्थन और प्यार मेरी दुनिया को बेहतर बनाता है।"


4 of 5
सोनम कपूर और आनंद अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
 सोनम ने आगे वायु के साथ आनंद के रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "आनंद, आपको हमारे प्यारे वायु के पिता के रूप में देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। वायु और मैं बहुत भाग्यशाली हैं कि आप हमारे गाइडिंग लाइट हैं। जिस तरह से आप उसकी देखभाल करते हैं, उसे सिखाते हैं और उस पर प्यार बरसाते हैं, वह किसी जादू से कम नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर और आनंद अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी आगामी फिल्म बैटल फॉर बिटोरा है। इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई ताजा अपडेट नहीं आया है। वहीं, उनके पास एक और प्रोजेक्ट है, जिसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Mirai: आगे खिसकेगी 'मिराय' की रिलीज की तारीख? प्रभास की 'राजा साब' बनी तेजा सज्जा की फिल्म के लिए मुसीबत!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें