औरों में कहां दम था जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू अहम भूमिकाओं में हैं। उनके अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, साई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। यह पहला मौका है जब नीरज और अजय किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। यही वजह है कि दर्शकों को फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। अब सभी को इस फिल्म का इंतजार है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको नीरज पांडे के निर्देशन में बनी पिछली पांच फिल्मों का हाल बताने जा रहे हैं।