कुछ घंटों के बाद सोनम कपूर अपने दो साल पुराने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी और वह मिस से मिसेज हो जाएंगी। पूरा बॉलीवुड इस शादी को लेकर यादगार बनाने के लिए जुट गया है।
विज्ञापन
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : SELF
सोनम कपूर बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसस में से एक हैं जिनका कभी किसी एक्टर के साथ अफेयर नहीं रहा। उनका हमेशा से कमिटमेंट और शादी पर यकीन था। ऐसे में शादी से पहले उनके लिए सेक्स तो बहुत दूर की बात है। इसी विषय पर उन्होंने इंडिया टुडे माइंड रॉक्स समिट 2012 में खुलकर अपनी राय रखी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि मैं उसी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाउंगी, जिससे प्यार करूंगी।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
सोनम ने कहा था कि सेक्स जीवन का बहुत जरूरी हिस्सा है, इसलिए इसे लेकर युवाओं को खासकर लड़कियों को कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि सेक्स के दौरान हुई गलती के लिए केवल लड़कियों को दोषी ठहराया जाता है।
4 of 5
sonam kapoor
सोनम ने कहा था कि जब मैं टीन एज में थी तो मेरे लिए किसी के साथ कमिट होना आसान बात थी और शारीरिक होना भी, लेकिन मुझे अब लगता है कि किसी के साथ फिजिक्ल होने से पहले आपको सामने वाले से प्यार होना जरूरी है क्योंकि आपके अंदर का प्यार तब तक बाहर नहीं आ सकता है जब तक आप किसी को दिल से नहीं चाहते हैं।
सोनम ने कहा था कि अक्सर लोग सेक्स को लेकर बात नहीं करते हैं, जिसके चलते उसका भारी खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है, इसलिए मेरा मानना है कि युवाओं को इस टॉपिक पर खुलकर बात करनी चाहिए क्योंकि रीयल लाईफ में रीटेक का मौका नहीं होता।