फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सेरेमनी में पापा अनिल कपूर के बाद अब सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने किया डांस, देखें वीडियो

Tue, 08 May 2018 12:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सोनम कपूर और आनंद आहूजा डांस करते हुए
सिग्नेचर आईलैंड बांद्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में जमकर मस्ती की जा रही है। सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में जमकर मस्ती की जा रही है। खुद सोनम कपूर और आनंद आहूजा भी डीजे फ्लोर पर डांस करते हुए नजर आए हैं। दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इससे पहले सोनम कपूर को उनकी दोस्तों ने चूड़ा पहनाया।
 
 


आइए देखते हैं इस फंक्शन पर अब तक कौन-कौन से स्टार पहुंचे हैं...
विज्ञापन

2 of 9
भांगड़ा करते हुए अनिल कपूर
संगीत सेरेमनी में सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर के डांस किया है। जिसकी वीडियो सामने आई है। अनिल कपूर इस वीडियो में भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 9
Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor - फोटो : ANI
सिग्नेचर आईलैंड बांद्रा में सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी सबसे पहले पहुंचने वालों में रहे पापा अनिल कपूर, भाई हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। सोनम के संगीत के लिए इंडियन फेस्टिव में वाइट शेड का ड्रेस कोड रखा गया है। इस फंक्शन में सभी लोग एक खास थीम पर डांस करने वाले हैं। हालांकि एक बुरी खबर यह है कि पहले जाह्नवी अपनी मां के गानों में डांस करने वाली थीं लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी। इसके पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 
 

 

4 of 9
karan johar - फोटो : ANI
बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर यहां पहुंच चुके हैं। वह इस फंक्शन में सोनम की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के गाने पर डांस करने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Abu Jani and Sandeep Khosla - फोटो : ANI
फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला भी यहां पहुंचे। दोनों यह सफेद कुर्ते और पजामे में नजर आए।
विज्ञापन

6 of 9
arjun kapoor - फोटो : ANI
सोमन कपूर के कजिन अर्जुन कपूर इस फंक्शन में इंडो-वेस्टो लिबास में नजर आए। सूत्रों की माने तो यह सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' गाने पर डांस करने वाले हैं।
विज्ञापन

7 of 9
शिल्पा शेट्टी - फोटो : ani
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में पहुंची हैं। 

8 of 9
स्वरा भास्कर - फोटो : ani
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी मुंबई में चल रही सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में पहुंची हैं। स्वरा भास्कर ने मेहंदी लगाई है। 
विज्ञापन

9 of 9
रानी मुखर्जी - फोटो : ani
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज भी संगीत सेरेमनी में पहुंची हैं। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें