फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली ने पति के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, देखें दोनों ने कैसे मनाई शादी की 17वीं सालगिरह?

Wed, 13 Nov 2019 01:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे अपनी 17वीं शादी की सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर सोनाली ने अपने पति गोल्डी बहल के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने पति गोल्डी को मुश्किल से मुश्किल समय में साथ देने के लिए शुक्रिया कहा है। साथ ही सोनाली ने बताया कि इस सालगिरह पर वह अपने पति गोल्डी के साथ रोड ट्रिप पर गई हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Goldie Behl and Sonali Bendre - फोटो : instagram
पति गोल्डी बहल के साथ फोटो शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा, 'बीते साल आज के दिन हम न्यूयॉर्क स्थित एक अस्पताल में थे। तभी से परिवार ने दो समय देखे एक कैंसर से पहले का और एक बाद का। अब मेरा लक्ष्य आगे बढ़ते रहना और नई चीजों को करने की कोशिश करते रहना है, और इस लिस्ट में सबसे ऊपर डीटॉक्सिंग और कायाकल्प करना है।
विज्ञापन

3 of 4
sonali bendre
आगे सोनाली लिखती हैं, 'हमने 17वीं सालगिरह पर एक छुट्टी ली है और हम वैलनेस सेंटर तक लॉन्ग ड्राइव पर गए हैं। कैंसर होने से पहले गोल्डी कभी इस तरह की चीजों के लिए नहीं मानते थे लेकिन उनमें आए इस बदलाव से मैं खुश हूं। गोल्डी ने मेरे लिए सारे काम टाल दिए और अब मैं भी अपना सारा ध्यान उनपर लगा रही हूं।' इसी के साथ उन्होंने पति को विश करते हुए ये भी बताया कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
सोनाली बेन्द्रे, गोल्डी बहल - फोटो : Social Media
साथ ही बीमारी की हालत में उनका साथ देने के लिए धन्यवाद भी दिया। सोनाली ने अपनी और गोल्डी की तस्वारें भी शेयर की हैं। बता दें कि पिछले साल इन्हीं दिनों सोनाली को हाई ग्रेड कैंसर डायग्नोस हुआ था, जिसके बाद से ही सोनाली काफी चर्चाओं में रहीं। बात करें सोनाली के वर्कफ्रंट की तो सेनाली आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुंबई दोबारा' में कैमियो करती नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें