बॉलीवुड सितारे मुंबई में कहीं ना कहीं अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। बीते दिन ऐसे ही कुछ सितारे कैमरे में कैद हुए। आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आईं। वो भंसाली की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कर रही हैं। दूसरी तस्वीर में शाहिद कपूर हैं। 'कबीर सिंह' की सफलता को एंजॉय कर रहे शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ देखे गए।