सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कथित तौर पर सोनाक्षी अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। इतना ही नहीं दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह जोड़ा 23 जून को ब्याह रचाएगा। इसी बीच सोनाक्षी को जहीर इकबाल के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा गया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं, इसे देखकर साफ हो रहा है कि सोनाक्षी और जहीर शादी से पहले की यादों को संजोने में जुटे हुए हैं।