फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने किया था ये काम, बदल गई थी किस्मत

Fri, 02 Jun 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
आज बॉलीवुड की 'दंबल गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। शत्रुघन सिन्हा की इकलौती बेटी आज बॉलीवुड की ग्लैमरम बालाओं में शामिल हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो खूब मोटी हुआ करती थीं। एक गोल मटोल लड़की से फिल्म इंडस्ट्री की हॉट हीरोइन बनने के अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सोनाक्षी ने खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी को वजन के लिए हमेशा से ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा है। जब वो स्कूल में थीं तो उनके वजन का खूब मजाक बनाया जाता था। बॉलीवुड में डेूब्यू करने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलो था। उनका वजन कम करने में सलमान खान ने काफी मदद की है।
विज्ञापन

3 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
सलमान ही वो शख्स हैं जिन्होंने सोनाक्षी के अंदर की एक्ट्रेस को पहचाना और उन्हें अपनी फिल्म में साइन किया। सोनाक्षी ने 'दंबग' फिल्म के लिए 30 किलो वजन कम किया था और इसका पूरा श्रेय वो सलमान को देती हैं। सोनाक्षी ने एक बार ये खुलासा किया था कि सलमान उन्हें खूब पैदल चलाया करते थे।

4 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
'दंबग' ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में हिट कर दिया था। जब सभी साइज जीरो और मिनी स्कर्ट वाली एक्ट्रेस के पीछे भाग रहे थे तब सोनाक्षी ने साड़ी को एक बार फिर हिट कराया था। लोगों को उनमें पुराने जमाने की हीरोइनों की झलक दिखती है।

सोनाक्षी ने डेब्यू भले ही सलमान के साथ किया हो लेकिन उनकी जोड़ी दर्शकों ने सबसे ज्यादा अक्षय कुमार के साथ पसंद किया। अक्षय और सोनाक्षी ने साथ में 'राउडी राथौड़' और 'हॉलीडे' जैसी फिल्में की हैं और सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
ऐसा नहीं है कि सोनाक्षी सिर्फ अपनी फिल्में और ग्लैमरस अवतार की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, उनकी लव लाइफ के चर्चे भी खूब रहे हैं। सोना का नाम हमेशा से सेलेब्रिटी मैनेजर और सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा जाता रहा है। बंटी और सोनाक्षी के कई किस्से मशहूर हैं। उनके एक बार रात में साथ रुकने की खबरें आई थीं जिसपर शॉटगन जूनियर खूब गुस्सा हुई थीं।
विज्ञापन

6 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
इसके अलावा उनका नाम उनके को-स्टार्स के साथ भी जुड़ा है। 'लुटेरा' की शूटिंग के दौरान ये चर्चाएं जोरों पर थीं कि सोना और रणवीर इस दौरान काफी करीब आ गए हैं। दोनों ने फिल्म में कई स्टीमी सीन्स भी दिए थे जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। वहीं 'तेवर' फिल्म के वक्त अर्जुन से उनके अफेयर की खबरें आई थीं। दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा जाता था लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी का कॉन्ट्रोवर्सी से भी पुराना नाता रहा है। कभी वो ट्रोल्स का शिकार हुईं तो कभी सेलेब्रिटी से उनके झगड़े हुए लेकिन उन्होंने सभी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जब केआरके ने सोनाक्षी के बढ़े वजन पर सवाल उठाए तो सोना ने उन्हें अच्छे से खामोश कर दिया। सोनाक्षी का मानना है कि वो किसी भी नेगेटिव चीज को अपने आस-पास भी नहीं आने देना चाहतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें