फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी ने जिस घर में जहीर इकबाल को बनाया हमसफर, अब उसे बेच रही हैं अभिनेत्री, फैंस हैरान

Tue, 20 Aug 2024 06:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम- सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर इन दिनों खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी की थी। इस घर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका यह घर अब बिकने जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
रियल एस्टेट इंस्टाग्राम हैंडल की ओर से अपार्टमेंट का वीडियो शेयर किए जाने के बाद नेटिजंस ने यह पहचानने में देरी नहीं लगाई कि यह घर सोनाक्षी सिन्हा का है। सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरों में भी इस घर की झलक लोगों को देखने को मिली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में होस्ट  ने दर्शकों को जानकारी दी है कि बांद्रा पश्चिम में 4200 वर्ग फुट के कार्पेट एरिया वाला यह टू बीएचके घर समुद्र के नजारे दिखाता है। वीडियो में यह भी जानकारी दी गई है कि इसमें एक निजी लिफ्ट है और इसके इंटीरियर की कीमत 5 करोड़ रुपये है। वीडियो में इस घर की कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई है। 

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम- सोनाक्षी सिन्हा
उसी बिल्डिंग में साकिब सलीम भी रहते हैं। उन्होंने ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, "मैं इस बिल्डिंग को जानता हूं।"  वहीं, प्रशंसक भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर प्रशंसक के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि वह अपना घर बेच रही हैं। एक ने लिखा, "क्या यह सोनाक्षी सिन्हा का घर नहीं है? इसे यूट्यूब पर देखा  था।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "यह सोनाक्षी सिन्हा का घर है.. बहुत जल्दी इस घर को छोड़ रही हैं..।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम- सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी ने मई 2023 में इंस्टाग्राम पोस्ट में इस घर को खरीदने के बारे में पहली बार बताया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  सोनाक्षी ने यह अपार्टमेंट मार्च 2020 में खरीदा था। वहीं, सितंबर 2023 में, उन्होंने उसी बिल्डिंग में 11 करोड़ रुपये में एक और अपार्टमेंट भी खरीदा था।
Call Me Bae Trailer Launch: 'बे' बन छाईं अनन्या पांडे, करण जौहर-अपूर्व मेहता समेत स्टार्स ने भी बिखेरा जलवा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें