इरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, अब इस सिलसिले में मशहूर गायिका सोना महापात्रा इरा के समर्थन में आगे आई है। सोना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा- चौड़ा नोट शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इरा खान की पसंद की पोशाक पर नाराजगी जताने वाले या इसे आमिर खान ने क्या कहा, क्या किया या क्या नहीं, ऐसे लोग कृपया ध्यान दें, वह 25 वर्ष की है। एक स्वतंत्र सोच वाली, वयस्क महिला। वह अपनी पसंद से रह रही है। उसे इसके लिए पिता या आपकी स्वीकृति की जरूरत नहीं है।