साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नमिता वांकावाला आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री में नमिता अपनी बोल्ड इमेज के लिए पहचानी जाती हैं। उनका जन्म 10 मई, 1981 को सूरत में हुआ था लेकिन बाद में वह तमिलनाडु में आकर रहने लगी थीं। गुजरात में जन्मी नमिता ने साल 2002 आई फिल्म 'सोन्थम' से तेलुगू सिनेमा में कदम रखा था। वह अपने करियर में अपने से तीगुनी उम्र के अभिनेताओं के साथ पर्दे पर इश्क लड़ाने के लिए भी काफी मशहूर हैं। अपने सफल सिनेमा करियर के बाद नमिता ने साल 2019 में बीजेपी ज्वाइन की थी। अभिनेत्री ने आज अपने जन्मदिन के खास मौके को और भी खास बनाने के लिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है।