फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सलमान ने मुझे धोखा दिया था', एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सालों बाद ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

Wed, 31 Mar 2021 11:06 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। 90 के दशक में सलमान खान और एक्ट्रेस सोमी अली के अफेयर की चर्चा हर तरफ रहती थी। लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया था। अब उन्होंने खुलासा किया है कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था और इसके बाद उनका दिल इस कदर टूटा कि वो इंडस्ट्री की छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन

2 of 5
सोमी अली - फोटो : gettyimages
16 साल की उम्र में सोमी अली सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखी थी और तभी उन्होंने उनसे शादी करने का मन बना लिया था। सोमी ने अपना सामान पैक किया और मां से कहा कि वो सलमान से शादी के लिए भारत जाना चाहती हैं। वहीं भारत आने के बाद कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट और फिल्मों के बाद आखिरकार वह सलमान खान से मिलीं।
विज्ञापन

3 of 5
सोमी अली
सोमी अली की मुलाकात सलमान खान से हो चुकी थी और वो उन्हें डेट करने लगीं। दोनों का रिश्ता आठ साल तक चला और फिर 1999 में उनका ब्रेकअप हो गया। अभी हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेकअप की पूरी कहानी बताई है।

4 of 5
सोमी अली
सोमी ने बताया कि 20 साल हो गए मुझे उनसे ब्रेकअप किए हुए। उसने मुझे धोखा दिया था और मैंने उससे ब्रेकअप कर लिया और वापस लौट आई। उन्होंने कहा कि अब दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। सलमान से रिश्ता खत्म होने के बाद सोमी पढ़ाई करने के लिए यूएस वापस चली गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोमी अली - फोटो : social media
सोनी ने कहा कि, 'मैंने कई सालों से सलमान खान से कोई बातचीत नहीं की। कई बार लोग आपकी जिंदगी में आते हैं और आपको उनसे सीख मिलती है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। एक वक्त ऐसा भी आता है जब जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।' सोमी का कहना है कि ब्रेकअप के बाद उन्हें बॉलीवुड में रुकने की कोई वजह नहीं दिखी। कहा जाता है कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सलमान खान की जिंदगी में आ गई थीं और इसी वजह से सोमी का एक्टर के साथ ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें