फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिलने पर जमकर ट्रोल हो रहीं अलाया फर्नीचरवाला, फैंस बोले 'पैसे दो और खरीद लो'

Wed, 31 Mar 2021 10:28 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : instagram/alayaf
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू आर्टिस्ट का अवॉर्ड मिला है। इसी के चलते अलाया एफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी यह खुशी जाहिर की है और एक पोस्ट किया है। बता दें कि इस पोस्ट के बाद से अलाया जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : instagram
अलाया एफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो फैंस को धन्यवाद कह रही हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि अलाया ने हाथ में ट्रॉफी ली हुई है और उसके साथ ही वह पोज कर रही हैं। साथ ही अलाया ने फैंस को धन्यवाद भी कहा है और एक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा आपके इतने प्यार और सपोर्ट के लिए  धन्यवाद। मैं आपकी आभारी रहूंगी और वादा भी करती हूं कि हर रोज और ज्यादा मेहनत करूंगी और अपना बेस्ट दूंगी। मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया।

विज्ञापन

3 of 5
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : instagram
बता दें कि इस पोस्ट के बाद से जहां एक तरफ उनके फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ यूजर्स अलाया का मजाक बना रहे हैं और जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सबसे फेक अवॉर्ड फेक कलाकारों के लिए." वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि हिना खान उनसे भी ज्यादा दमदार दावेदर थी, उन्हें यह अवार्ड मिलना चाहिए था।

4 of 5
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : instagram
इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि इसके लिए कितने पैसे दिए थे। जबकि दूसरे ने लिखा, बिक गई है ये सरकार। अलाया एफ को यह पोस्ट करना थोड़ा भारी पड़ गया है क्योंकि उन्हें लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं और ट्रोल भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म जवानी जानेमन - फोटो : twitter
अलाया ने सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अलाया ने सैफ की बेटी का किरदार निभाया था और तब्बू अलाया की मां के किरदार में नजर आई थीं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अलाया 'एक और गजब कहानी' नाम की फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, आदित्य सील और अमृता पुरी मुख्य भूमिका में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें