फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने 2-2 रुपये बचाकर बनाई थी ये सुपरहिट फिल्म, जानिए बॉलीवुड से जुड़ी कई रोचक जानकारियां

Sun, 21 Oct 2018 01:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bollywood facts
आप भी बॉलीवुड के जबरा फैन हैं...कोई भी फिल्म मिस नहीं होने देते...बॉलीवुड के हर एक्टर पर आपकी निगाहें टिकी रहती हैं। तो यकीन मानिए अभी भी आपके पास बॉलीवुड की पूरी जानकारी नहीं है। हमारे पास बॉलीवुड और उनसे जुड़े एक्टर्स के बारे में ऐसे तथ्य हैं जिनसे अब तक शायद आप अनजान होंगे। आइए आपको बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
rekha
रेखा आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी पहले थीं लेकिन क्या आप जानते हैं रेखा जब भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में जाती हैं तो सिर्फ डार्क रेड और चॉकलेटी कलर की लिपस्टिक ही लगाती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
kaho naa pyar hai
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 102 अवॉर्ड मिले हों। यह फिल्म 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था।

4 of 8
देवानंद - फोटो : indianfilmsinfo
क्या आप जानते हैं देवानंद साहब अपनी फिल्मों के टाइटल न्यूज पेपर की हेडलाइंस से लिया करते थे। वो ऐसा इसलिए करते थे ताकि लोग फिल्म से जुड़ाव महसूस कर पाएं।
विज्ञापन

5 of 8
आमिर खान
100 करोड़ और 200 करोड़ के आंकड़े से बॉलीवुड की पहचान कराने वाले एक्टर का नाम है आमिर खान। आमिर खान की 'गजनी' बॉलीवुड की पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ का बिजनेस और '3 इडियट्स' 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म थी।
विज्ञापन

6 of 8
दो आंखें बारह हाथ
'दो आंखें बारह हाथ' पहली ऐसी फिल्म थी जिसे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन को एक्टिंग सीखने के लिए यही फिल्म देखने को कहा था। इस फिल्म को राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक सम्मान दिया गया था। साथ ही इसने बर्लिन फिल्म महोत्सव में सिल्वर बियर सहित कई विदेशी पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

7 of 8
manthan
साल 1976 में ‘मंथन’ फिल्म रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक श्याम बेनेगल थे। इसमें लीड रोल स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड और अमरीश पुरी ने प्ले किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए किसानों ने दो-दो रुपये इकट्ठा किए थे। इन रुपयों से फिल्म ‘मंथन’ का निर्माण किया। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने पैसा लगाया था।
विज्ञापन

8 of 8
mera naam jokar
'मेरा नाम जोकर' भारत में बनी सबसे बड़ी फिल्म है। 'मेरा नाम जोकर' साल 1970 में रिलीज हुई थी। तब यह फिल्म एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी और इस फिल्म के पिट जाने के बाद राज कपूर कर्जे में डूब गए थे लेकिन, बदलते समय के साथ-साथ यह फ़िल्म लोगों को पसंद आने लगी और आज कहीं न कहीं हिंदी सिनेमा की एक बेहतरीन फिल्मों में यह फिल्म गिनी जाती है। इस फिल्म को बनाने में राज कपूर को 6 साल लगे थे। लगभग सवा चार घंटे की फिल्म का संगीत हिट रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें