सोमा लैशराम
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमा लैशराम ने संगठन द्वारा लगाए गए बैन की कड़ी निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह बैन पर अपने विचार साझा करती नजर आ रही हैं। साझा किए गए वीडियो में सोमा लैशराम ने कहा कि इस घटना से हैरान और निराश हैं। अभिनेत्री बोलीं,'मैं इसका पुरजोर विरोध करती हूं। एक कलाकार और एक सामाजिक व्यक्ति के रूप में, मुझे जहां भी और जब भी जरूरत हो, बोलने का पूरा अधिकार है... मैंने अपने राज्य और अपनी मातृभूमि के खिलाफ कुछ भी नहीं किया है।'