फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: दो साल बाद राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम का किया 'श्री गणेश', सासु मां सुनंदा ने बरसाया प्यार

Wed, 20 Sep 2023 04:57 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा,शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने दो साल बाद इंस्टाग्राम पर वापसी की है। उन्होंने गणेश चतुर्थी समारोह का एक वीडियो शेयर करते हुए नफरत फैलाने वाले के लिए संदेश भी लिखा है। वापसी के साथ ही उन्होंने लिखा , “जय श्री गणेश वह वापस आ गए हैं! शुभचिंतकों आपका प्यार मुझे मजबूत बनाता है, नफरत करने वालों आपका प्यार मुझे अजेय बनाता है! कर्म कुशल है मैं तो बस धैर्य रख रहा हूँ। गणपति बप्पा मोरया!!!! गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।” शमिता शेट्टी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, “लव यू जीजू।” वहीं, पत्नी शिल्पा शेट्टी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा,  “हमेशा खुश और सुरक्षित रहें।” 



 
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा ने भी अपने दामाद की पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए लिखा, “इंस्टा पर बिना मास्क के आपका स्वागत है..!!! भगवान गणेश आपको प्रचुर मात्रा में अच्छा स्वास्थ्य, धन, खुशी और सफलता प्रदान करें .. आपको प्यार .. हमेशा आशीर्वादित और संरक्षित रहें ..।''

विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले राज कुंद्रा ने कथित पॉर्नोग्राफी केस पर चुप्पी तोड़ी थी और आर्थर रोड जेल से अपनी रिहाई का जश्न मनाया था।  राज ने अपने ट्विटर पर इस मामले के बारे में अपने विचार साझा किए और ट्रोलर्स को चुप रहने की सलाह भी दी। उन्होंने लिखा, "वन ईयर टुडे #आर्थररोड से रिलीज हुआ, यह समय की बात है कि न्याय दिया जाएगा! सच्चाई जल्द ही सामने आएगी! शुभचिंतकों को धन्यवाद और ट्रोल करने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने मुझे मजबूत बनाया है #पूछताछ #शब्द #मीडियाट्रायल #ट्रोलर्स।"

4 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा पर कथित तौर पर यह आरोप लगाया गया है कि वह अनजान लोगों के लिए यौन वीडियो बनाते हैं, जिसपर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Welcome 3: 'वेलकम 3' को लेकर बेहद उत्सुक हैं लारा दत्ता, रवीना टंडन को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, राज कुंद्रां इन दिनों अपने जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर भी काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस फिल्म में आर्थर रोड जेल में उनके भयावह अनुभव को दिखाया जाएगा, जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Read More- TV Actresses: शहनाज गिल से लेकर राखी सावंत तक, ये हसीनाएं नेशनल टेलीविजन पर उड़ा चुकी हैं शादी का मजाक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें