फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड हीरोइनों से कम नहीं ढिंचैक पूजा, एक महीने की कमाई जान पीट लेंगे सिर

Mon, 10 Jul 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Writen by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
ढिंचैक पूजा
ढिंचैक पूजा के गाने को लोग कितना भी क्रिटिसाइज करें लेकिन आज वो एक ऑनलाइन स्टार बन चुकी हैं। हाल ही में ढिंचैक पूजा का एक और गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल 'दिलों का शूटर' है। लंबे समय बाद ढिंचैक पूजा यूट्यूब पर लौटीं और तहलका मचा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
ढिंचैक पूजा
कुछ ने उनके गाने को सरहा तो कुछ ने हमेशा की तरह क्रिटिसाइज किया। लेकिन ढिंचैक पूजा के फॉलोअर कम नहीं हैं। ढिंचैक पूजा अब यूट्यूब और सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं।

ढिंचैक पूजा का वीडियो-

विज्ञापन

3 of 6
ढिंचैक पूजा
ढिंचैक पूजा को अपने यूट्यूब चैनल  के जरिए करीब 22 लाख व्यूअर हर महीने मिलते हैं। ढिंचैक के गाने 'स्वैग वाली टोपी', 'दारू दारू दारू', 'सेल्फी मैंने ले ली आज' के बाद अब ‌'दिलों का शूटर' सामने आया है। 

ढिंचैक पूजा का वीडियो-
 

4 of 6
ढिंचैक पूजा
ढिंचैक पूजा के अब तक 12 वीडियो रिलीज हो चुके हैं। इन 12 वीडियो के 2 करोड़ 90 लाख व्यूज मिल चुके हैं। ढिंचैक पूजा के यूट्यूब पेज के 1 लाख सबस्क्राइबर हैं। ढिंचैक पूजा के एक वीडियो को हर दिन 6 लाख लोग देखते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ढिंचैक पूजा
ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया पर सबसे तेजी से पॉपुलर होने वाली सेलेब्रिटी बन गई हैं। बता दें कि यूट्यूब पर 1000 व्यूअर के 1.5 डॉलर मिलते हैं। अगर कैलकुलेट किया जाए तो ढिंचैक पूजा हर महीने 50 लाख रुपए कमाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ढिंचैक पूजा
ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है। यूपी में जन्मी ढिंचैक पूजा दिल्ली में रह रही हैं। एक साल पहले उनकी पॉपुलैरिटी का सिलसिला शुरू हुआ था। जो अभी तक थमा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें