फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हुईं नुसरत जहां, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

Wed, 01 Sep 2021 01:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां हाल ही में मां बनी है, जिसके बाद से ही वह लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। बच्चे के जन्म के बाद अब नुसरत को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी हैं। वहीं, घर वापस लौटने के बाद अब नुसरत सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हो गई है। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

हालांकि, नुसरत ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, वह उनके बच्चे के जन्म से पहले की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।  नुसरत की इस तस्वीर पर इंटरनेट यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, प्रसंशक उनके बेटे की एक झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, नुसरत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ग्रीटिंग कार्ड भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें नए बच्चे को लेकर बधाई दी गई है।

विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां और यश दासगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बेटे की नाम रखा 'ईशान'

नुसरत ने अपने बेटे का नाम  'ईशान' रखा है और अंग्रेजी में इसे 'Yishaan'के नाम से जाना जाएगा। इस नाम से इंटरनेट पर फैंस और ट्रोल्स कयास लगा रहे हैं कि ये बच्चा अभिनेता यश दासगुप्ता का है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे का नाम यश से मेल खा रहा है। इतना ही नहीं रिपोर्ट है कि यश, नुसरत के साथ पूरे समय अस्पताल में भी मौजूद थे। बच्चे से जन्म के बाद सबसे पहले उन्होंने ही बताया था कि नुसरत और नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

बेबी बंप के साथ वायरल हुई थी तस्वीर

पिछले दिनों तृणमूल सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां की तस्वीरें सामने आई थीं। इनमें वे प्रेग्नेंट दिख रही थीं। लेकिन उनसे अलग हो चुके पति निखिल जैन का कहना था कि ये बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वो लंबे समय से नुसरत के साथ नहीं रह रहे हैं। पिछले दिनों नुसरत ने एक बयान जारी कर निखिल जैन से अलग होने की बात कही थी। नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं।

4 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया

पति से अलग हो चुकी हैं नुसरत

नुसरत जहां और बिजनसमैन निखिल जैन की शादी साल 2019 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। हालांकि पिछले साल से नुसरत का नाम बंगाली अभिनेता और बीजेपी नेता यश दासगुप्ता के साथ जुड़ रहा है। लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्स-हसबैंड निखिल ने भी दी बधाई

नुसरत के मां बनने के बाद उनके एक्स-हसबैंड निखिल ने भी इस खुशखबरी पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं उनके अच्छे जीवन की कामना करता हूं। भगवान करे बच्चा उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मेरे और उनके मतभेद मुझे उन्हें बेबी के जन्म की बधाई देने से नहीं रोक सकते। मैं चाहता हूं कि वो खुश रहें, बच्चा सुपर हेल्दी हो और उसका भविष्य बेहद उज्जवल हो।''

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें