इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर व्हाइट कलर के टैंक टॉप और ग्रीन शॉर्ट्स में काफी कूल नरज आ रही हैं। इसके अलावा वह बालों की दो चोटियां बनाए इस लुक में काफी क्यूट लग रही हैं।
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म रूही में नजर आईं थीं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई।
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जाह्नवी के अभी पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इन फिल्मों में गुड लक जेरी और दोस्ताना 2 जैसे नाम शामिल है। दोनों ही फिल्मों में जाह्नवी दिलचस्प किरदार निभाती नजर आएंगी।