बॉलीवुड के दबंग खान के साथ ‘लकी-नो टाइम फॉर लव’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्नेहा उल्लाल पहली ही फिल्म से चर्चा में आ गई थीं। स्नेहा उल्लाल ने जैसे ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से की जाने लगी। ऐसे में स्नेहा को अपनी फिल्म से ज्यादा ऐश्वर्या राय की वजह से लाइमलाइट मिली थी। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं...