फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी को इस वजह से अजय देवगन और तब्बू की आई याद, बोलीं- 'आइए आपका इंतजार था'

Mon, 02 Sep 2019 08:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
smriti irani - फोटो : social media
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का फिल्म और टीवी की दुनिया से पुराना नाता रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं स्मृति ईरानी कई बार फिल्मों के मीम्स शेयर करती रहती हैं। यही नहीं स्मृति ईरानी अपना मजाक बनाने में भी पीछे नहीं रहतीं। ऐसे में यूजर्स भी उनके ट्वीट को बेहद पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ajay devgn, tabu - फोटो : social media
स्मृति ईरानी ने अजय देवगन और तब्बू का एक मीम शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि वीकेंड का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं और आखिरकार वो आ ही गया। वीडियो में 'विजयपथ' का मशहूर गाना 'आइए आपका इंतजार था' चल रहा है जिसमें अजय देवगन को वीकेंड के रूप में प्रस्तुत किया गया वहीं तब्बू को हर आम इंसान की तरह वीकेंड का इंतजार करते दिखाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Smriti Irani
स्मृति ईरानी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- 'असल में हम काम करने वाले वीकेंड का इस तरह ही इंतजार करते हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'आप उन नेताओं में से हैं जो एक साफ हवा की तरह हैं।' तो कई यूजर्स ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की।

4 of 5
Smriti Irani and Darshana Jardosh - फोटो : Instagram
स्मृति ईरानी ने इससे पहले अपने वजन का खुद ही मजाक उड़ाया था। दो तस्वीरों की तुलना करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा- 'क्या से क्या हो गया देखते देखते।' उस वक्त भी उनके ट्वीट की खूब चर्चा हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smriti Irani - फोटो : instagram
स्मृति ईरानी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में मॉडलिंग की। बाद में उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा। एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। सीरियल में स्मृति ईरानी ने 'तुलसी वीरानी' का रोल निभाया था। 'तुलसी' का किरदार इतना मशहूर हुआ कि फैंस उन्हें असल जिंदगी में भी 'तुलसी' कहकर बुलाने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें