फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

November 3 Riddle: क्यों रिलीज हो रहीं एक ही दिन छह हिंदी फिल्में, समझिए 3 नवंबर की पूरी फिल्म पहेली

Mon, 30 Oct 2023 02:26 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रहीं रिकॉर्ड फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों का आने वाले शुक्रवार को एक नया रिकॉर्ड सा बनता दिख रहा है। हाल के बरसों में ये पहला मौका होगा जब एक साथ बड़े सितारों, नामी तकनीशियनों और दिग्गज प्रोडक्शन घरानों की फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। देखने में ही असामान्य सी दिखने वाली इस घटना के पीछे का असल राज दरअसल कुछ और है। हाल के बरसों में तमाम फिल्म निर्माताओँ ने कम बजट की फिल्में ओटीटी को मोटी रकम में बेचकर खूब मुनाफा कमाया है। लेकिन, ओटीटी ने अब अपनी चाल बदल दी है।
विज्ञापन

2 of 7
ओटीटी बाजार में मची खलबली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस समय भारत के ओटीटी बाजार में काफी हलचल मची हुई है। सोनी के ओटीटी सोनी लिव और जी समूह के ओटीटी जी5 को लेकर कारोबारी जगत में तरह तरह की चर्चाएं हैं। दोनों कंपनियों का विलय होना तो तय हो चुका है लेकिन ये आधिकारिक रूप से कब संपन्न माना जाएगा, दोनों कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन भी बता पाने की सूरत में नहीं है। और, इसी वजह से दोनों ओटीटी में नई फिल्मों की खरीद पर एक तरह से अघोषित रोक लगी हुई है। इन ओटीटी के फिल्मों की खरीद के कंपटीशन से हट जाने का असर बाजार पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
ओटीटी प्लेटफॉर्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्राइम वीडियो ने कोरोना संक्रमण काल में ‘लक्ष्मी’ और ‘कुली नंबर वन’ जैसी फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने में मोटी रकम खर्च की। इस खरीद पर कंपनी के भीतर भी सवाल उठे। इसी तरह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के भीतर फिल्म ‘कठपुतली’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए खर्च की गई मोटी रकम पर काफी दिन तक बातचीत चलती रही। डिज्नी के अपना भारतीय कारोबार जियो स्टूडियोज को बेचने की भी बात चल रही है और इसके चलते डिज्नी प्लस हॉटस्टार के भीतर बड़े फैसले थमे हुए हैं। नेटफ्लिक्स ने भी जब ‘ड्राइव’ जैसी फिल्म के अधिकार खरीदे थे तो फिल्म कारोबार जगत में इसे लेकर खूब कानाफूसी हुई। इस सबके चलते ओटीटी के मौजूदा प्रबंधन कर्मियों ने फिल्मों की खरीद का फॉर्मूला ही बदल दिया है।

4 of 7
सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होंगी छह फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब ओटीटी पर वही फिल्में रिलीज हो रही हैं जो या तो इन ओटीटी ने पहले से मंजूर करके इन्हें बनाने में खुद धन का निवेश किया है और या फिर जो बड़ी बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और इनके सिर्फ ओटीटी अधिकार इन्होंने खरीदे हैं। अब किसी ऐसी फिल्म का, जो बनी तो सिनेमाघरों के लिए लेकिन फिल्म के थियेटर वितरण अधिकार न बिक पाने के चलते सीधे ओटीटी पर रिलीज होना चाहती है, ओटीटी पर पहला प्रसारण मुश्किल हो गया। अब बिना ओटीटी की मंजूरी के बनी फिल्मों का सिनेमाघरों में प्रदर्शन अनिवार्य हो चला है। अधिकतर ओटीटी प्रबंधन इसके बाद ही फिल्म के सिर्फ ओटीटी अधिकार खरीदने की बात कर रहे हैं। इस तरह से फिल्म की बॉक्स ऑफिस वैल्यू का भी खुलासा हो जाता है और ये भी पता चल जाता है कि समीक्षकों ने उसे कितनी तवज्जो दी। हालांकि, इस सब में समीक्षकों से उनकी रेटिंग बढ़वाने का भी एक नया कारोबार मुंबई में जन्म ले चुका है।
विज्ञापन

5 of 7
थ्री ऑफ अस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यही वजह है कि इस शुक्रवार यानी 3 नवंबर को एक साथ छह हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें से अधिकतर फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने के उद्देश्य से ही बनीं लेकिन जब तक ये तैयार हुईं, ओटीटी ने अपना खेल बदल दिया है। नेटफ्लिक्स के लिए ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ और ‘स्कूप’ जैसे प्रोजेक्ट बना चुकी मैचबॉक्स शॉट्स की फिल्म ‘थ्री ऑफ अस’ पिछले साल गोवा के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई लेकिन साल बीतने को है और इसे न तो किसी ओटीटी ने खरीदी और न ही इसका किसी बड़े प्रोडक्शन घराने से सौदा हो सका, लिहाजा बिना किसी प्रचार प्रसार के ये फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
November 2023 Releases: नवंबर के पहले ही शुक्रवार को सिनेमाघरों में घमासान, ‘टाइगर 3’ के लिए सजने लगा मैदान
विज्ञापन

6 of 7
द लेडीकिलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ ऐसा ही मामला अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ का है। फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होनी है और इसका ट्रेलर जारी हुआ 29 अक्तूबर को। सबसे कम अंतराल में ट्रेलर और फिल्म रिलीज होने का ये भी अनोखा मामला है। फिल्म का कहीं कोई प्रचार प्रसार नहीं है और ये समझा जा सकता है कि फिल्म को सिनेमाघरों में सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, ये फिल्म टी सीरीज की पैकेज डील के तहत नेटफ्लिक्स को बिक चुकी है।
Angad Bedi: अंगद ने अंतरराष्ट्रीय स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, पिता को समर्पित किया यह सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'हुकुस बुकुस', 'आंख मिचौली', 'लकीरें', 'यूटी 69' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘आंख मिचौली’ बीते दो साल से बनकर तैयार पड़ी है और इसे बनाने वाली कंपनी भी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कंपनी सोनी पिक्चर्स है लेकिन वह भी बाजार के नए माहौल के हिसाब से सीधे इसे सोनी लिव पर रिलीज करने की बजाय पहले सिनेमाघरों में रिलीज कर रही है। इस फिल्म को 'ओएमजी' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके उमेश शुक्ला ने बनाया है और इसमें परेश रावल व मृणाल ठाकुर जैसे दिग्गज सितारे भी हैं। लेकिन, फिल्म को लेकर दर्शकों में कोई उत्सुकता नहीं दिख रही। इन बड़ी फिल्मों के बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फिल्म 'यूटी 69', आशुतोष राणा की फिल्म ‘लकीरें’ और अरुण गोविल व दर्शील सफारी की फिल्म फिल्म 'हुकुस बुकुस' भी रिलीज हो रही है।
KWK8 Promo: करण के शो में सनी देओल को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, तारा सिंह ने बताया 'गदर 2' का ऑर्गेनिक कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें