साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। दरअसल, फिल्म के टीचर में दिखाए गए किरदारों और तथ्यों में हुए बदलाव से लोग काफी नाराज हैं। ऐसे में फिल्म का टीजर आने के बाद से ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। आम लोगों के साथ ही अब इस पर कई कलाकारों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। मशहूर पौराणिक धारावाहिक महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने जहां इस पर जमकर भड़ास निकाली तो वहीं अब रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।