कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों खबरें आईं थीं कि कंगना रणौत राजनीति में आना चाहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात से इनकार किया था। उन्होंने कहा था, 'पॉलिटिक्स में आने की मेरी कोई योजना नहीं, मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हूं। मुझे राजनीति में दिलचस्पी है, लेकिन सिर्फ एक आर्टिस्ट के रूप में।' वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी।