बॉलीवुड अभिनेता और खुद को नंबर 1 क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान के खिलाफ आगामी सिंगर और मॉडल ताशा हायात ने आरोप लगाए हैं। ताशा ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केआरके के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए उन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि कमाल आर खान ने उनपर जबरदस्ती करने की कोशिश की है। कमाल आर खान पर हाल ही में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने मानहानि का दावा ठोका था जिसके बाद उन्हें कोर्ट के काफी चक्कर लगाने पड़े। अब सलमान के बाद एक बार फिर से ताशा हयात ने कमाल आर खान पर आरोप लगाया है।
कौन हैं ताशा हयात
ताशा हयात पेशे से एक मॉडल और सिंगर हैं जिन्होने कमाल आर खान पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। उन्होने मीडिया से खास बातचीत में कहा, ‘जब मेरा गाना जरिया रिलीज हुआ था तो उस समय केआरके ने मेरे वीडियो पर अच्छा रिव्यू दिया था जो मुझे बहुत अच्छा लगा। उनके कई बार आग्रह करने पर मैंने उनसे मिलने के बारे में सोचा और उन्होने उसके बाद मुझे अपने बंगले में मिलने के लिए बुलाया। मैं उनके घर पहुंची तो उन्होने मुझे पूछा कि क्या मैं उनके रूम में उनसे मिलने आ सकती हूं’।