फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात: सिंगर सोनू निगम बोले- भक्ति संगीत की वजह से लोगों के दिल में मिली मजबूत जगह

Wed, 10 Nov 2021 01:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी के जाने- माने गायक पवन सिंह के साथ बनाए अपने छठ गीत को रिलीज किया है। सिंगर का यह गाना लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। भक्ति संगीत सोनू निगम के संगीत सफर का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने बीते तीन दशकों में इस तरह के कई गाने गाए हैं। हाल ही में इस बारे में बात करते हुए सोनू ने एक इंटरव्यू में कहा कि, "बचपन से ही, मेरी मां ने मुझे उस चीज में भरोसा करना सिखाया है, जो कि धारणा और बुद्धिमता से परे है। 

उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुझे घर पर प्रार्थना करना सिखाया। इतना ही नहीं वह हमें मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च और दरगाहों पर भी ले जाती थीं। सोनू कहते हैं कि, उन्हें भक्ति गीत गाने में काफी मजा आता है, लेकिन इन गानों को गाना बहुत जिम्मेदारी का काम होता है। 

विज्ञापन

2 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि, "संयोग से, मेरे पास इन सभी धर्मों में कुछ सुंदर गीत हैं। मैंने पहले मुंबई में छठ पर कॉन्सर्ट्स किए थे, लेकिन असल में मुझे कभी नहीं पता था कि मुझे अपने पहले सॉन्ग 'छठी मैय्या' के लिए इतना सारा प्यार मिलेगा। मैं वास्तव में बेहद खुश हूं।"

विज्ञापन

3 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू बताते हैं कि, भक्ति गीत गाने के कई तरीके हैं। पहला कि उसे दिल और वास्तविकता गाया जाए ना कि बनावटी। दूसरा सभी धर्मों के भक्ति गीत के लिए ट्रेंड वॉइस का होना जरूरी है। इन गानों को गाने से मैं और ज्यादा बहुमुखी बना दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों में मेरे भक्ति गीतों के कारण मुझे लोगों के दिलों में एक मजबूत जगह मिली है।

4 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि, "मुझे कुछ महान म्यूजिक कंपोजर, लिरिसिस्ट और सिंगर के साथ काम करने का मौका मिलता है। वहीं, इस बार पवन सिंह के साथ काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा है। हम चार दिनों से भी कम समय में जय छठ्ठी मैय्या गाने को के शूट को करने में सफल रहे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में सोनू निगम और पवन सिंह के छठ पर बनाए गाने को रिलीज किया गया है। यह गाना एक नवंबर को रिलीज किया गया था, जिसे लोगकापी पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर इस गाने के वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने में छठ महापर्व के महत्व के बारे में बताया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें