फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम पर भड़कीं सिंगर सोना महापात्रा, बोलीं- 'तीसरी बार मेरा शो कैसिंल करवा दिया'

Sun, 10 Mar 2019 07:20 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोना महापात्रा - फोटो : twitter and instagram
मशहूर गायिका सोना महापात्रा भी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर सोना और सोनू निगम के बीच का विवाद गरमा गया है। गौरतलब है कि मीटू कैंपेन के तहत सोना ने संगीतकार अनु मलिक और गायक कैलाश खेर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस दौरान सोनू ने अनु और कैलाश का बचाव किया था जिसके बाद सोना, सोनू पर भड़क गई थीं। वहीं, फिर से सोना और सोनू चर्चा में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोना और कैलाश - फोटो : the indian express
खबर है कि सोना ने ट्विटर पर सोनू को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बीती 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था। इस मौके पर सोना को एक शो में परफॉर्म करना था, लेकिन विवाद तब गहरा गया जब सोना की जगह कैलाश खेर को इस शो में बुला लिया गया। सोना का मानना है कि साजिशन उनके इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड सिंगर्स - फोटो : india today
ऐसे में सोना ने सोनू निगम पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'सोनू निगम सहित पुरुषों के अधिकारों के कार्यकर्ताओं को यह जानकर खुशी और राहत महसूस हुई होगी कि मेरा यह तीसरा शो है जिसे साजिशन रद्द किया गया है और मुझे शो से निकालकर कैलाश को शो में लाया गया।'

 

4 of 5
बॉलीवुड सिंगर्स - फोटो : social media
बता दें कि मीटू के तहत सोना ने कैलाश पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस दौरान सोना ने उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की एक-एक बात इस कैंपेन के तहत सामने रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड सिंगर्स - फोटो : Outlook
सोना ने बताया था कि उनका एक शो होना था जहां उनके दो बैंड भी परफॉर्म करने पहुंच गए थे। इसी के चलते वह कैलाश से कैफे में मिलने गई थीं। सोना ने आगे बताया कि इस दौरान कैलाश ने बातों-बातों में उनकी थाई पर हाथ रख कहा कि तुम बहुत खूबसूरत हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें