फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के फैन के ट्वीट पर इस अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे ऐसी दवाई दी गई थी, पूरा दिन रोती रहती थी'

Fri, 31 Jul 2020 01:19 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिमी ग्रेवाल, रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को कोई भुला नहीं पा रहा है। ये मामला अलग ही तरह के पेंच पकड़ता जा रहा है। सुशांत के फैंस और उनकी करीबी सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। ऐसे में फैंस अब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं। सुशांत के फैंस रिया के पुराने पोस्ट निकालकर उस पर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक पोस्ट पर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर सुशांत के एक फैन ने रिया चक्रवर्ती का एक पुराना पोस्ट जो उन्होंने मार्च में किया था। उसे शेयर करते हुए फैन ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती के पिता डॉक्टर हैं। फैन के इस ट्वीट पर सिमी ग्रेवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिमी सोशल मीडिया पर वैसे भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं। अब हाल ही में उनके द्वारा किया गया ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Simi Garewal - फोटो : Social Media
सिमी ने सुशांत के फैन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे बुहत अच्छे से याद है कि लंबे समय पहले मुझे कुछ दवाइयां दी गई थीं, जो मुझे अंधेरे में खींच ले गई और जिससे मैं इतना डिप्रेस्ड हो गई थी कि हर समय बस रोती ही रहती थी। केमिकल असंतुलन पैदा कर सकते हैं। वह ठीक तो कर सकते हैं लेकिन वह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और आपकी दिमागी हालत को भी बदल सकते हैं।'
 

4 of 5
जिम ट्रेनर सामी अहमद के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर ने भी बताया है कि सुशांत दिसंबर 2019 में कुछ ऐसी दवाइयां ले रहे थे जो उन्होंने उससे पहले कभी नहीं ली थी। सुशांत इन दवाइयों को खाकर परेशान हो जाते थे। ट्रेनर ने बताया कि ये दवाइयां सुशांत के शरीर को भी नुकसान पहुंचा रही थीं। वो ये दवा खाकर परेशान हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रविवार को पटना में सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया के ऊपर पैसे हड़पने और सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत दिसंबर से ले रहे थे रहस्यमयी दवाइयां, जिम ट्रेनर ने किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें