रक्षाबंधन के खास त्योहार में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये ऐसा पर्व है जो सिर्फ भाई- बहन के लिए होता है। इस साल कोरोना वायरस का असर लोगों की आम जिंदगी से लेकर त्योहारों तक पर पड़ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि कई भाई इस साल अपनी बहन से न भी मिल पाएं। लेकिन हालात कैसे भी हों भाई- बहन का प्यार कभी कम नहीं होना चाहिए और इस प्यार को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इस खास मौके पर कुछ ऐसे बेहतरीन गाने सुने जाएं जो इस रिश्ते को और मजबूत कर दें। तो खास आपके लिए अमर उजाला लेकर आया रक्षाबंधन पर पुरानी फिल्मों के 10 बेहतरीन गाने।