सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ग्रैंड वेडिंग के बाद सिद्धार्थ पहली बार अपनी दुल्हनिया को लेकर दिल्ली पहुंचे, जहां उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। अपने गृह प्रवेश के दौरान कियारा सिड के साथ थिरकती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।