बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जमाने में वह इंडस्ट्री पर राज करती थीं। अपने दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। देशभर के दर्शकों ने अमृता सिंह को बहुत प्यार दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमृता का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी बेहद खास रिश्ता है। दरअसल, अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को पाकिस्तान में हुआ था। अमृता के पिता का नाम सरदार सविंदर सिंह था और उनकी मां का नाम रुखसाना सुल्ताना था। अमृता एक रॉयल फैमिली से आती हैं। इस बात की जानकारी भी कम लोगों को होगी कि अमृता मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी हैं। चलिए आज अमृता सिंह के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...