सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात फरवरी को शादी के बंधन बंधे थे। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दिल्ली में हुई रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। कपल ने आफ्टर पार्टी के लिए कैजुअल लुक को चुना था।