दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ऑन-कैमरा केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म में कियारा आडवाणी ने कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया है।दर्शकों ने फिल्म में दोनों के अभिनय और ऑन-स्क्रीन रोमांटिक बॉन्डिंग को काफी सराहा है। अब पहली बार सिद्धार्थ ने अपने और कियारा के इसी रोमांटिक बॉन्डिंग पर खुलकर बातचीत की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उनको कियारा आडवाणी के अभिनय की ईमानदारी वाली भावना काफी अच्छी लगती है।
उन्होंने कहा कि एक अभिनेत्री के रूप में कियारा के पास सहज ईमानदारी है। आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के डेटिंग की अफवाहें भी समय-समय पर उड़ती रहती हैं। हालांकि, अभी तक दोनोंं में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और न ही इसे लेकर कोई बातचीत की है। पर वास्तविक जीवन में भी दोनों की केमेस्ट्री को नकारा नहीं जा सकता है। क्योंकि, उन्हें एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है।