हिंदी सिनेमा में शानदार कहानियां और दमदार अभिनय ने हमेशा दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं कर सकते कि फिल्म की कहानी के साथ साथ कलाकारों की केमेस्ट्री भी बहुत मायने रखती है। बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों को यूं दीवाना बनाया कि उन्हें बार-बार देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। इसमें शाहरुख- काजोल, अनिल-माधुरी, रणवीर-दीपिका जैसी कई जोड़ियों के नाम शामिल है।
पर्दे पर एक बार सजी इन जोड़ियों ने मचाया धमाल
इन सितारों को हम पर्दे पर कई बार रोमांस करते देख चुके हैं। हालांकि बॉलीवुड में कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियां ऐसी भी रही हैं जो एक ही बार अभी तक पर्दे पर नजर आईं लेकिन पहली बार में ही अपनी बॉन्ड से दर्शकों का दिल जीत लिया। इन जोड़ियो को दर्शक पर्दे पर एक बार फिर देखना जरूर पसंद करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही जोड़ियों से।