फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla: लगभग तीन घंटे तक रोज वर्कआउट करते थे सिद्धार्थ शुक्ला, ऐसा था अभिनेता का पूरा शेड्यूल

Thu, 02 Sep 2021 11:47 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे महज 40 साल के थे और अपने करियर में खूब नाम कमा रहे थे। कूपर अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक सिद्धार्थ को जब अस्पताल में लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले एक दवाई ली थी। सुबह सिद्धार्थ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसपर उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाकर सुला दिया था। वहीं, अभिनेता के ट्रेनर ने बताया कि कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से वह अच्छी तरह एक्सरसाइज भी नहीं कर पा रहे थे। एक निजी न्यूज चैनल को सिद्धार्थ के ट्रेनर ने बताया कि वर्कआउट तो वो दो घंटे के लिए ही सिद्धार्थ करते थे लेकिन बीच में ब्रेक और रेस्ट करते-करते तीन से चार घंटे हो ही जाते थे। सिद्धार्थ मेरे केवल क्लाइंट ही नहीं थे बल्कि हमारे बीच एक गहरी दोस्ती भी थी।'

विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि अभिनेता हमेशा अपने एक्सपीरियंस साझा करते थे। दोस्त से भी बढ़कर भाई का दर्जा दिया था मैंने, हम दोनों ही एक अलग तरह की बॉन्डिंग शेयर करते थे। ट्रेनर कहते हैं, 'मेरी आखिरी मुलाकात मेरे जन्मदिन 24 अगस्त के दिन हुई थी। इस दिन वो जिम आए, मुझे विश किया साथ ही ट्रेनिंग की और चले गए। मुझे शूटिंग के लिए 25 को भोपाल के लिए निकल रहा था। हमारी वर्कआउट 24 अगस्त ही लास्ट वर्कआउट थी। मैंने उनसे कहा कि मैं 30 को वापस आ जाऊंगा, तो सिद्धार्थ बोले मैं आपके असिस्टेंट की हेल्प से वर्कआउट कर लूंगा।'

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद सिद्धार्थ 25 की सुबह जिम आए, लेकिन तब मैं नहीं था। लेकिन उस दिन उन्होंने महज 20 मिनट के लिए ही वर्कआउट किया। वो कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा है और मेरा मन नहीं है यह कह कर निकल गए। यह भी कहा कि सोनू आएगा, तो उसी के साथ करूंगा। बस 25 को ही वे आखिरी बार मेरे जिम आए थे।'

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है। वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े। परिजन अभी भी कूपर अस्पताल में पीएम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो
सिद्धार्थ शुक्ला को करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का मौत हार्ट अटैक से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-13 के विजेता रहे थे। इसके अलावा वो 'जाने-पहचाने से', 'ये अजनबी' और 'लव यू ज़िंदगी', 'बालिका वधू' में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ ने टीवी शो 'बाबुल का अंगना छूटे ना' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें