फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaktimaan Exclusive: सिद्धांत चतुर्वेदी के ‘शक्तिमान’ बनने की खबर की ये है सच्चाई, मुकेश खन्ना ने कही खरी बात

Sat, 05 Nov 2022 01:21 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी, मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म स्टूडियो सोनी पिक्चर्स ने जब से भारतीय मनोरंजन जगत के दो कालजयी किरदार भीष्म पितामह और शक्तिमान करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना से हाथ मिलाया है, इस साझेदारी की मेगा बजट फिल्म ‘शक्तिमान’ के लीड किरदार को निभाने वाले कलाकारों को लेकर कयासों का दौर जारी ह। मुकेश खन्ना ने ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में न सिर्फ इन कयासों पर बात की बल्कि ये भी बताया कि ये फिल्म दरअसल एक फ्रेंचाइजी है और उनका सोनी पिक्चर्स से इस बारे में तीन फिल्मों का करारा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
शक्तिमान में मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब से मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' पर फिल्म बनाने की घोषणा की है तब से फिल्म के किरदार को लेकर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। 'शक्तिमान' के रूप में कभी रणवीर सिंह का नाम चर्चा में आता है तो कभी सिद्धांत चतुर्वेदी का। ‘अमर उजाला’ से एक्सक्लूसिव मुलाकात में मुकेश खन्ना ने इस बात का खुलासा किया कि अभी तक इस किरदार के लिए हमारी तरफ से किसी भी कलाकार को फाइनल नहीं किया गया है। उन्होंने इस फिल्म के तमाम दूसरे पहलुओं पर भी विस्तार से बात की।
विज्ञापन

3 of 4
शक्तिमान, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'शक्तिमान' के किरदार के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम कहां से खबरों में आया, ये पूछने पर मुकेश खन्ना जोर देकर कहते हैं, ‘सब लोग अपने अपने हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं लेकिन हमने अभी किसी को फाइनल नहीं किया है। हमने अभी सिर्फ इस बात की घोषणा की है कि हम 'शक्तिमान' फिल्म को तीन पार्ट में बना रहे हैं। बड़े स्तर पर फिल्म बन रही है और शक्तिमान को बनाने वाले सोनी पिक्चर्स है, जिन्होंने 'स्पाइडर मैन' जैसी फिल्में बनाई हैं।’
विज्ञापन

4 of 4
शक्तिमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उनके मन में इस किरदार को लेकर क्या किसी खास कलाकार का नाम है, इस बारे में पूछने पर मुकेश खन्ना कहते हैं, ‘सब चीजें समय आने पर धीरे धीरे बताई जाएंगी। अभी इस फिल्म पर बोलने के लिए मेरे पास अधिकार नहीं है। यह अच्छी बात है कि लोग अनुमान लगाते रहे हैं और इसी बहाने फिल्म की चर्चा हो रही है। लोग तो यहां तक लिख रहे कि मुकेश खन्ना ये सब ऐसे ही बोल रहे हैं, 'शक्तिमान' नहीं बनने वाला है। अब लोगों को कैसे बताऊं कि इस बारे में हम अभी कुछ बोल नहीं सकते हैं क्योंकि यह छोटी मोटी फिल्म नहीं है।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें