अदिवी शेष
- फोटो : सोशल मीडिया
अदिवी सेष ने शेयर किया श्रुति का फर्स्ट लुक
इस नए पोस्टर में श्रुति एक आकर्षक कैरेक्टर में नजर आ रही हैं, जो फैंस को मंत्रमुग्ध कर रहा है। पोस्टर में उनकी आंखों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो गुस्से से भरा हुआ है। इससे पहले अदिवी शेष के किरदार के पोस्टर में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया था। फिल्म के लीड एक्टर अदिवी सेष ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी को-स्टार का लुक शेयर किया और लिखा, 'इनसे मिलिए #SeshEXSruti'। अदिवी ने आगे लिखा, 'श्रुति हासन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। हमारे बीच जादुई और गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक 18 दिसंबर को जारी होगा'।