अभिनेत्री श्रिया सरन ने हाल ही में फैंस को मां बनने की जानकारी दी है। श्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि 2020 का क्वारंटाइन वक्त उनके लिए यादगार रहा। जहां एक तरफ पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, वहीं हमारी दुनिया पूरी तरह बदल गई थी। हमारी दुनिया रोमांच, उत्साह और सीखने से भरी थी। हमारी दुनिया में एक परी आई। हम भगवान से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।
इससे पहले श्रिया सरन ने ब्वॉयफ्रेंड आंद्र कोशेव संग शादी कर सबको हैरान कर दिया था। वह इस साल अगस्त में ही स्पेन से वापस भारत शिफ्ट हुईं हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों को मां बनने की जानकारी दी। अब उनका कहना है, मेरी बेटी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। श्रिया सरन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी राधा नौ महीने की है और वह उसे अब और ज्यादा नहीं छिपा सकती थीं।