फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: एयरपोर्ट पर फैंस के साथ ठुमके लगाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 04 Mar 2023 02:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस कारण वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा अपने फैंस के साथ अक्सर मौज मस्ती करती हुई देखी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैंस के साथ समय बिताया था। अब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान भी वह एक फैंस के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media
वायरल वीडियो में श्रद्धा को मुंबई एयरपोर्ट पर आते हुए देखा गया, जहां वह अपनी कार से बाहर निकलीं और हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन किया। इस दौरान श्रद्धा ने एक हल्के पीले रंग का गोल गले वाला टॉप और लाइट पिंक कलर में बड़े आकार की बेज पैंट पहनी थी। साथ ही धूप से बचने के लिए चश्मा भी पहना हुआ था। सिंपल लुक में वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं।
Swara Bhasker Wedding: नाना-नानी के घर पूरे रीति-रिवाज से शादी करेंगी स्वरा, इस दिन होगी हल्दी-मेहंदी सेरेमनी
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media
इस दौरान एक फैंस ने उनके साथ डांस करने की इच्छा जता दी, जिसे पूरा करने से अभिनेत्री मना नहीं कर पाईं। उन्होंने अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के गाने 'शो मी द ठुमका' पर फैंस के साथ डांस किया। वह दोनों गाने के हुक-स्टेप करते दिखे। अभिनेत्री, फैंस के डांस को देख प्रभावित हो गईं।
 

Mithun Ramesh: एक्टर मिथुन रमेश अस्पताल में भर्ती, 'बेल्स पाल्सी' नामक बीमारी से हैं पीड़ित, वीडियो वायरल

4 of 5
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'श्रद्धा बॉलीवुड की सबसे प्यारी लड़की हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जमीन से जुड़ी हैं श्रद्धा कपूर।' एक ने लिखा, 'एक बार फिर श्रद्धा ने दिल जीत लिया।'
Best Actress Amrapali Dubey: मेरी दादी कहतीं, “इतना काम करेलू जिला जवार में केहू नाही जानी त कवन फायदा बा…”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बात करें 'तू झूठी मैं मक्कार' के बारे में तो इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर निर्देशित किया है। यह होली के मौके पर यानी आठ मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, अनुभव सिंह बस्सी भी मुख्य किरदार में हैं।
Uorfi Javed: अर्जुन कपूर ने उर्फी जावेद संग दिए पोज, यूजर्स बोले- मलाइका मारेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें