फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: बेटी से दूर रणबीर कपूर का है बुरा हाल, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये भावुक वीडियो

Sat, 04 Mar 2023 12:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता रणबीर कपूर। - फोटो : amar ujala
अपनों को मिस करना बहुत सामान्य सी बात है ये सितारों के साथ भी होता है। खासकर तब जब कपल  मूवी स्टार हो और काम के सिलसिले में एक दूसरे से दूर होना पड़े। और वर्कलाइफ के इसी सिलसिले में उनको अपने छोटे से प्यारे से बेबी से भी दूर होना पड़े। तो नए नए पैरेंट्स बने उस जोड़े की परेशानी आप समझ ही सकते हैं। हाल ही में यही रणबीर कपूर के साथ हो रहा है। उनकी पत्नी आलिया और बेटी काम के सिलसिले में दूर हैं और एक्टर उनको बहुत मिस कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बैंगलोर में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। टैलेंटेड एक्टर ने कहा कि वह अपनी वाइफ आलिया भट्ट और न्यू बॉर्न बेटी राहा को 'बेहद' मिस कर रहे हैं। आलिया इन दिनों कश्मीर में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रही हैं। रणबीर कहते है, 'आलिया कश्मीर में शूटिंग कर रही हैं और वह राहा को अपने साथ ले गई हैं। मैं दोनों को बहुत मिस कर रहा हूं। दोनों 5 दिन बाद वापस आएंगे, जिसके लिए मैं बेताब हूं। आलिया और मैं दोनों एक्टर्स हैं'। इसीलिए हमें अपनी प्राथमिकता को बांटना पड़ेगा'। काम के सिलसिले में पत्नी आलिया और बेटी से दूर रणबीर कपूर का हाल बुरा है। अभिनेता दोनों को ही बुरी तरह मिस कर रहे हैं। रणबीर कपूर के अपनी फैमिली के लिए इस प्यार को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं इन दिनों कई अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग की अनदेखी तस्वीरें लीक हो रही हैं। इसी बीच आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग का वीडियो और तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें वह रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: नाना-नानी के घर पूरे रीति-रिवाज से शादी करेंगी स्वरा, इस दिन होगी हल्दी-मेहंदी सेरेमनी

 

4 of 5
रणबीर और आलिया को मिला शादी में खास तोहफा - फोटो : Instagram
बता दें कि रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की है। दोनों ने पिछले साल अप्रैल में शादी की थी और नवंबर 2022 में इस कपल ने अपनी पहली बेटी राहा का वेलकम किया था। रणबीर और आलिया को अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर प्यार हो गया था। 

यह भी पढ़ें: एक्टर मिथुन रमेश अस्पताल में भर्ती, 'बेल्स पाल्सी' नामक बीमारी से हैं पीड़ित, वीडियो वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वे पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म में कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के साथ-साथ वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी हैं। बता दें की यह फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ इस होली पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: मेरी दादी कहतीं, “इतना काम करेलू जिला जवार में केहू नाही जानी त कवन फायदा बा…”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें