फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती हथिनी के मुंह में पटाखे फोड़कर ली जान, श्रद्धा कपूर और अथिया शेट्टी ने जताई नाराजगी

Wed, 03 Jun 2020 03:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर और अथिया शेट्टी - फोटो : Social Media
इस दुनिया में आकर हमें यही लगता है कि यहां जो भी कुछ है वो बस हमारा है। ये पेड़, पहाड़, नदी, हवा, जानवर सब कुछ हमारा है। हम जैसे चाहें इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और जब चाहें उसे नष्ट कर देते हैं। सर्व शक्तिमान मानव बनने की राह में हम सब कुचलते जा रहे हैं। केरल में इंसानों ने अपनी यही ताकत दिखाकर एक गर्भवती हथिनी को खाने में पटाखे रखकर खिला दिए। उसके मुंह के अंदर वो फट गए। जिसके बाद तड़प- तड़पकर उसने अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर का ट्वीट - फोटो : Social Media
कुछ लोग हैं जिन्हें इस घटना से फर्क पड़ता है। वो मानते हैं कि प्रकृति की दी हुई हर चीज हमारी नहीं है। हमें कोई हक नहीं है कि इसे नुकसान पहुंचाएं। श्रद्धा कपूर ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया है, 'ऐसा कैसे हो सकता है ? क्या इन लोगों के पास दिल नहीं हैं ? मेरा दिल टूट कर बिखर गया है। अपराधियों को कठोर तरीके से दंडित करने की आवश्यकता है।'
विज्ञापन

3 of 5
अथिया शेट्टी - फोटो : Social Media
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी इस घटना से बेहद नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, 'यह बहुत बर्बर है। किसी का भी ऐसा करने का दिल कैसे कर सकता है? बहुत घृणित, मुझे आशा है कि कार्रवाई की गई है।'

4 of 5
वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर यह तस्वीर साझा की - फोटो : Facebook
बता दें कि ये घटना पिछले हफ्ते की है। खाने की तलाश में हथिनी मल्लापुरम जिले में शहर की ओर आ गई थी। यहां कुछ लोगों ने फलों के भीतर छिपाकर उसे पटाखे खिला दिए। उस बेचारी ने जैसे ही उसे खाने की कोशिश की, उसके मुंह के भीतर धमाका हो गया। वो बेतहाशा दर्द से कराहती हुई इधर-उधर भागने लगी। धमाके की वजह से मुंह के भीतर बहुत ज्यादा चोटें आई थीं। इसके बावजूद उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। किसी पर हमला नहीं किया। न ही कोई घर तोड़ा। जब दर्द सहा नहीं गया तो एक नदी में अपनी सूंड को डालकर कुछ आराम दिलाने की कोशिश की। वन विभाग के कर्मी भी उसे बचाने के लिए पहुंचे। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 27 मई की शाम को उस हथिनी ने पानी में खड़े खड़े ही अपने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हथिनी - फोटो : Social Media
इस घटना से बहुत ज्यादा दुखी वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने पूरी दास्तां को साझा किया। उन्होंने लिखा, 'उसने सभी पर विश्वास किया। जब उसने अनानास खाया तो उसे नहीं पता था कि इसमें पटाखे हैं। उसका मुंह और जीभ बहुत ही बुरी तरह से चोटिल हो गई थी। भीषण दर्द में भी उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। आखिरकार वो वेलियार नदी में आकर खड़ी हो गई। वन विभाग ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन शायद उसे अंदाजा हो गया था कि उसका वक्त आ गया है। उसने ऐसा नहीं करने दिया।  मोहन कृष्णन ने बताया कि उसे सम्मानजनक विदाई देने के लिए हमने एक ट्रक मंगवाया। हमने उसे उसी जंगल में हमने अंतिम विदाई दी, जहां उसका बचपन बीता और वो बड़ी हुई।'

प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा को दुष्कर्म की धमकी, जूनियर एनटीआर के फैंस ने वेश्या और पोर्न स्टार भी कहा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें