फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शोले' की ये अभिनेत्री 17 की उम्र में बन गई थी दो बच्चों की मां, फिल्मों में आने का किस्सा है बेहद दिलचस्प

Mon, 26 Apr 2021 12:18 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेत्री लीला मिश्रा
हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं और हमेशा करती रहेंगी। फिल्म का हर एक सीन, डायलॉग और किरदार लोगों के जेहन में बसा हुआ है। आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसके एक किरदार को लोग कभी नहीं भूल सकते। आज हम बात करने जा रहे हैं साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' में मौसी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री लीला मिश्रा के बारे में। लीला मिश्रा अचानक ही फिल्मों में आ गई थी और उनका फिल्मी दुनिया में आने का किस्सा बेहद दिलचस्प है, जो हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अभिनेत्री लीला मिश्रा
फिल्म 'शोले' में हर किरदार अलग था और आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। लेकिन मौसी का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था। मौसी और जय (अमिताभ बच्चन) का संवाद आज भी लोगों के दिलों में है। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री लीला मिश्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के एक गांव के जमींदार के घर में हुआ था। लीला को शिक्षा-दीक्षा नहीं मिल सकी थी, क्योंकि उनके घर में लड़कियों को पढ़ने की इजाजत नहीं थी। इसी वजह से लीला की शादी भी बेहद कम उम्र में हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
अभिनेत्री लीला मिश्रा
लीला की उम्र सिर्फ 12 साल रही होगी जब उनकी शादी बनारस के रहने वाले राम प्रसाद मिश्रा के साथ कर दी गई थी। शादी के कुछ ही सालों के भीतर लीला मिश्रा मां बन चुकी थीं। अपनी जिंदगी के 17 वर्ष पूरे होने तक लीला मिश्रा दो बच्चों की मां बन गईं थीं। उनकी दो बेटियां थीं। वह जायस रायबरेली से आती थीं, वह और उनके पति जमींदार परिवारों से थे।

4 of 7
शोले का एक दृश्य
राम प्रसाद का स्वभाव बेहद खुले विचारों वाला था, वो किसी भी चीज को लेकर दबाव नहीं बनाते थे। लीला भी उन्होंने अपने फैसले लेने की पूरी आजादी दी हुई थी। लीला के पति राम प्रसाद अक्सर बॉम्बे आया-जाया करते थे और वहां कश्मीरी नाटकों में काम किया करते थे। बॉम्बे में ही राम प्रसाद के एक दोस्त रहते थे, जो कि दादा साहेब फाल्के की फिल्म कंपनी में काम करते थे। एक दिन वो राम प्रसाद के घर आए। उन्होंने लीला को देखा और उनकी खूबसूरती और भोली सी सूरत को देखकर उन्होंने अपने दोस्त राम प्रसाद को लीला को फिल्मों में काम करने को लेकर सलाह दी।
विज्ञापन

5 of 7
अभिनेत्री लीला मिश्रा
पहले तो राम प्रसाद ने इस बात के लिए साफ इनकार कर दिया लेकिन फिर मामा के समझाने के बाद वो मान गए। इसके बाद राम प्रसाद व लीला दोनों ही बॉम्बे के लिए रवाना हो गए थे। जहां पहुंचकर दोनों ने अपनी अदाकारी शुरू की और फिल्मों में काम मांगने के लिए जाने लगे। इन दोनों की पहली फिल्म साल 1936 में एक साथ आई थी, जिसका नाम 'सती सुलोचना' था। इसमें राम प्रसाद ने रावण का किरदार निभाया था, तो लीला ने मंदोदरी का रोल अदा किया था। इस फिल्म में काम करने के लिए लीला को 500 रुपये मिले थे।
विज्ञापन

6 of 7
अभिनेत्री लीला मिश्रा
लीला मिश्रा बेहद खूबसूरत अभिनेत्री थी लेकिन उन्होंने कभी कोई लीड रोल नहीं निभाया। ऐसा नहीं था कि उन्हें लीड रोल ऑफर नहीं हुए बल्कि उन्होंने करने से ही मना कर दिया था। इसके पीछे की वजह कही जाती है लीला मिश्रा को पराए मर्दों का छूना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। यही वजह थी कि वो हमेशा ही मां, मौसी, नानी और चाची वाले किरदारों में ही नजर आती थीं। जब वह उसकी शूटिंग करने लगीं, तब उन्हें बाहरी आदमियों का स्पर्श बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद से उन्होंने कभी भी लीड रोल करने की नहीं सोची।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिनेत्री लीला मिश्रा
लीला मिश्रा ने लगभग पांच दशक तक फिल्मों में काम किया और इस दौरान उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया था। जिसमें 'अनमोल घड़ी', 'आवारा', 'प्यासा', 'लाजवंती', 'शोले', 'पहेली', 'चश्मे बद्दूर' और 'प्रेम रोग' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'शोले' के अलावा फिल्म 'नानी मां' में भी निभाए गए उनके किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। इसी फिल्म के लिए एक्ट्रेस लीला मिश्रा को पहली बार 73 साल की उम्र में 'बेस्ट एक्ट्रेस' के अवॉर्ड से नवाजा गया था। मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री लीला का निधन 17 जनवरी 1988 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें